About

प्रकाशन की तिथि: 15 अगस्‍त 2007

प्रकाशन का स्‍थान: सागर (मप्र)

डेली हिंदी न्यूज (डीएचएन) मध्‍यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में सागर से वर्ल्डवाइड वेब पर प्रकाशित होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला ऑनलाइन हिंदी समाचारपत्र है. इसका उद्देश्य सागरवासियों को स्थानीय घटनाओं के बारे में ताजा जानकारियों से अवगत कराए रखना है, फिर चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में रहते हों.

यह जालस्‍थल शहर के घटनाक्रम को रोचक और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक उसी वक्त पहुंचाएगा. डेली हिंदी न्यूज के विशेष संदर्भ खंड में मिलेगी सागर के बारे में वे तमाम आवश्यक जानकारियां, जिनकी सभी को कभी ना कभी जरूरत पड़ती है.

सागर का इतिहास, संभाग के दर्शनीय स्थल, होटल और रेस्त्रां, सागर के टॉप स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बारे में सभी जानकारियों के लिए डेली हिंदी न्यूज (डीएचएन) पर भरोसा करें. यहां पाठकों के लिए सब कुछ है, वो भी पूरी तरह नि:शुल्क.

एमपी न्‍यूज़लाइन भी डेली हिंदी न्‍यूज़ का एक हिस्‍सा है. इसका उद्देश्‍य सागरवासियों को मध्‍यप्रदेश से जुड़े समाचारो की जानकारी प्रदान करना है. प्रदेश सरकार के आओ बनाएं अपना मध्‍यप्रदेश अभियान में एमपी न्‍यूज़लाइन की पूरी सहभागिता है.

डेली हिंदी न्यूज (डीएचएन) अवेयर मीडिया ग्रुप की इकाई है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री का व्यावसायिक उपयोग करने से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है. प्रकाशित सामग्री पर डेली हिंदी न्यूज़ (डीएचएन) का कॉपीराइट एक्ट के तहत स्वत्वाधिकार है.

डिस्क्लेमर: वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों में वक्ताओं द्वारा व्यक्त विचारों से डेली हिंदी न्यूज की सहमति जरूरी नहीं है.

Share