श्री वाजपेई को अतिरिक्त प्रभार, श्रीवास्तव केंद्र में

| February 14, 2012 | 0 Comments

mpgov-logo भोपाल (डेली हिंदी न्‍यूज़)। राज्य शासन द्वारा श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी, उप सचिव, संस्कृति विभाग की प्रशिक्षण अवधि में आर.के. वाजपेई, अपर सचिव, पर्यटन विभाग को अपने कार्य के साथ-साथ संस्कृति विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

श्रीवास्तव केंद्र में संयुक्त महानिदेशक सिविल एविएशन

राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव अनिल श्रीवास्तव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विकास एवं आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा की सेवाएँ कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार को सौंपी हैं। अनिल श्रीवास्तव को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अंतर्गत संयुक्त महानिदेशक (संयुक्त सचिव स्तर), सिविल एविएशन के पद पर नियुक्त किया गया है।

Share

Tags: ,

Category: Bureaucracy

Leave a Reply