बाबूलाल गौर का हरिद्वार प्रवास 19-20 फरवरी को

| February 14, 2012 | 0 Comments

babulal.gaur भोपाल (डेली हिंदी न्‍यूज़)। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर 19 एवं 20 फरवरी 2012 को हरिद्वार (उत्तरांचल) के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मंत्री श्री गौर 19 फरवरी की दोपहर वायुयान द्वारा भोपाल से (नई दिल्ली-देहरादून होकर) हरिद्वार पहुँचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री गौर 20 फरवरी की सुबह हरिद्वार के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर वायुयान द्वारा रात्रि को हरिद्वार (देहरादून-नई दिल्ली होकर) से भोपाल लौटेंगे।

लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र का दौरा कार्यक्रम

लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह 15 से 18 फरवरी 2012 को सतना जिले के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री श्री सिंह 15 फरवरी की सुबह भोपाल से सतना पहुँचेंगे, जहाँ से नागौद जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री सतना सर्किट हाउस में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का भूमि-पूजन करने के बाद कोठी में अमर शहीद रणमत सिंह स्मृति अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री सिंह 16 फरवरी को ग्राम शिवराजपुर में प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना कार्यक्रम तथा राजमंदिर पब्लिक स्कूल, नागौद के वार्षिक स्नेह सम्मेलन मं सम्मिलित होंगे। लोक निर्माण मंत्री 17 फरवरी को स्थानीय कार्यक्रमों में और 18 फरवरी को सतना में वीरेन्द्र सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीवाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री श्री सिंह 19 फरवरी की सुबह भोपाल लौटेंगे।

Share

Tags: , , ,

Category: Ministers

Leave a Reply