महिलाओं को जनश्री बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
भोपाल (डेली हिंदी न्यूज़)। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना के तहत महिलाओं को जनश्री बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश नगरीय निकायों को जारी किये हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर परिषद (पंचायत) को जारी निर्देश में शहरी घरेलू कामकाजी महिला का नाम बीपीएल कार्ड में अथवा एलआईसी के पहचान-पत्र में मुखिया के रूप में दर्ज करने तथा इसकी जानकारी भारतीय जीवन बीमा निगम को देने की बात कही है, ताकि संबंधित शहरी घरेलू कामकाजी महिला को जनश्री बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
Category: Bureaucracy


