भोपाल गैस त्रासदी के बाद का घटनाक्रम
भोपाल (डेली हिंदी न्यूज़)। भोपाल में 25 साल पहले यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसी जहरीली गैस त्रासदी का घटनाक्रम इस प्रकार है:
- दो और तीन दिसंबर, 1984 की दरमियानी रात : भोपाल, दुनिया की भीषणतम औद्योगिक त्रासदी की चपेट में। यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन (यूसीसी) की सहायक कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के स्वामित्व वाले कीटनाशक संयंत्र में संग्रहित लगभग 40 टन मिथाइल आइसोसायनेट (एमआईसी) फैक्टरी से रिसी, हजारों की मौत और लगभग पाँच लाख प्रभावित।
- तीन दिसंबर, 1984 : हादसे की प्राथमिकी दर्ज।
- एक दिसंबर, 1987 : सीबीआई द्वारा यूसीसी अध्यक्ष वारेन एंडरसन समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल।
- छह जुलाई, 1988 : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), भोपाल ने अमेरिकी प्रशासन से कहा कि सीबीआई को यूसीसी के वर्जीनिया स्थित कीटनाशक संयंत्र में सुरक्षा मानकों का अध्ययन करने की अनुमति दी जाए, ताकि वर्जीनिया और भोपाल में सुरक्षा मानकों की तुलना की जा सके।
- नौ फरवरी, 1989 : सीजेएम, भोपाल द्वारा बार-बार सम्मन की उपेक्षा करने पर वॉरेन एंडरसन के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी।
- 14 फरवरी, 1989 : अमेरिका प्रशासन ने सीबीआई को सुरक्षा मानकों का अध्ययन करने की अनुमति दी।
- तीन अक्टूबर, 1991 : उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिकाओं के आधार पर यूसीसी और अन्य आरोपियों को आपराधिक मामलों में दी गई छूट वापस ली।
- 11 नवंबर, 1991 : सभी आरोपियों के खिलाफ सभी आपराधिक मामले एक बार फिर सीजेएम अदालत, भोपाल में खुले।
- एक जनवरी, 1992 : वॉशिंगटन पोस्ट, अमेरिका में सीजेएम, भोपाल के सामने एंडरसन को पेश किए जाने की घोषणा प्रकाशित।
- 27 मार्च, 1992 : सीजेएम, भोपाल ने एंडरसन के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करते हुए भारत सरकार को आदेश दिए कि अमेरिका से एंडरसन का प्रत्यर्पण किया जाए।
- 22 जून, 1992 : सीजेएम का सभी आरोपियों को 17 जुलाई, 1992 के पहले सत्र अदालत के सामने पेश होने, अन्यथा मुकदमे का सामना करने का आदेश।
- 19 नवंबर, 1996 : सीबीआई के प्रत्यर्पण संबंधी उठाए कदमों के बारे में सीजेएम के सामने बयान दर्ज।
- फरवरी, 2001 : डॉव केमिकल द्वारा यूनियन कार्बाइड का अधिग्रहण, लेकिन गैस त्रासदी से यह कह कर पल्ला झाड़ा कि उस समय फैक्टरी उसके स्वामित्व में नहीं थी।
- मई-जून, 2003 : भारत सरकार का अमेरिका से एंडरसन के प्रत्यर्पण का आग्रह।
- 13 जुलाई, 2004 : अमेरिका का एंडरसन के प्रत्यर्पण से इनकार। भारत का आग्रह खारिज।
- जनवरी, 2006 : सीबीआई द्वारा 178 गवाहों के बयान पूरे।
- एक जून, 2009 : सीजेएम, भोपाल द्वारा एंडरसन के खिलाफ फिर गैरजमानती वारंट जारी।
- छह से 13 मई, 2010 : मामले की सुनवाई खत्म।
- सात जून, 2010 : गैस कांड मामले में सभी आठ आरोपी दोषी करार।
(Bhopal Gas Tragedy: A chronology of events)
Category: Bhopal



I like this blog very much. Do you know any other sites related to this topic?